तो क्या 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं दीया मिर्जा? जानिए कौन हैं होने वाले पति वैभव रेखी?

तो क्या 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं दीया मिर्जा? जानिए कौन हैं होने वाले पति वैभव रेखी?

Dia Mirza Marriage with Businessman Vaibhav Rekhi on February 15 (Report): बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर दीया मिर्जा को लेकर मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वो 15 फरवरी 2021 को शादी करने वाली हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट (SpotboyE.com) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि दीया मिर्जा 15 फरवरी को कथित तौर पर मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करेंगी। रिपोर्ट में ये भी लिखा गया है कि दीया मिर्जा की ये शादी मुंबई में होगी और ये एक छोटी सी फंक्शन होगी। पोर्टल ने यह भी बताता है कि शादी समारोह केवल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच में ही होगी। हालांकि इस खबर की दीया मिर्जा ने कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं की है और ना ही एक्ट्रेस ने इसके बारे में कोई जानकारी दी है।

पिछले साल से दीया और वैभव अपने रिश्ते को लेकर थे चर्चा में

पिछले साल से दीया और वैभव अपने रिश्ते को लेकर थे चर्चा में

दीया मिर्जा और वैभव रेखी अपने रिश्ते को लेकर पिछले साल से ही चर्चा में थे। कई मीडिया रिपोर्ट में साल 2020 में दावा किया गया था कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स थीं की लॉकडाउन के दौरान वैभव और दीया के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी हैं। हालांकि वैभव और दीया किसी ने भी कभी अपने इस रिश्ते को लेकर मीडिया से कोई बात नहीं की है और ना ही सोशल मीडिया पर इसको जाहिर किया है।

Recommended Video

    Dia Mirza Wedding: शादी के लिए तैयार हैं Dia, इस बिजनेसमैन के साथ लेंगी सात फेरे | वनइंडिया हिंदी
    जानिए कौन हैं दीया मिर्जा के होने वाले पति वैभव रेखी?

    जानिए कौन हैं दीया मिर्जा के होने वाले पति वैभव रेखी?

    SpotboyE के मुताबिक दीया मिर्जा के मंगेतर या होने वाले पति वैभव रेखी मुंबई के बिजनेसमैन हैं। वैभव रेखी एक इन्वेस्टर हैं। वैभव रेखी जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। हालांकि दोनों का तलाक हो गया है। सुनैना और वैभव की एक बेटी भी है। वैभव रेखी बांद्रा के पाली हिल इलाके में रहते हैं।

    दीया मिर्जा की है ये दूसरी शादी

    दीया मिर्जा की है ये दूसरी शादी

    अगर 15 फरवरी को दीया मिर्जा वैभव रेखी से शादी करती हैं तो ये उनकी दूसरी शादी होगी। दीया मिर्जा ने पहले इससे पहले साहिल संघा से 2014 में शादी की थी। ये शादी भी काफी सिम्पल तरीके से की गई थी। साहिल संघा भी एक बिजनेसमैन हैं। दीया और साहिल शादी करने से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद 2019 में सोशल मीडिया पर तलाक लेने की घोषणा की थी।

    दीया मिर्जा और साहिल संघा ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद अक्टूबर 2014 में शादी की थी। उन्होंने दिल्ली में साहिल के छतरपुर फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की थी।

    पहले पति साहिल से तलाक लेते वक्त दीया ने क्या कहा था?

    पहले पति साहिल से तलाक लेते वक्त दीया ने क्या कहा था?

    साहिल और दीया ने 2019 में तलाक लेने की घोषणा सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर लिया था। जिसमें लिखा था, '' 11 साल साथ रहने के बाद हमने पारस्परिक रूप से अलग होने का फैसला किया है। हम एक-दूसरे के दोस्त हैं और आगे भी बने रहेंगे। प्यार और सम्मान के साथ एक-दूसरे से अलग होने का फैसला हमने किया है। अब हमारी जर्नी हमें अलग रास्ते पर ले जा सकती हैं लेकिन हम हमेशा उस रिश्ते के लिए आभारी हैं जो हम एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं।"

    दीया ने इसके अलावा साहिल के परिवार और अपने परिवार, दोस्तों और मीडिया को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था। दीया ने लोगों से उस समय सभी को अपनी निजता का सम्मान करने के लिए भी कहा था।

    दीया मिर्जा का करियर

    दीया मिर्जा का करियर

    दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता था। जिसके दीया मिर्जा ने बॉलीवुड में एंट्री की। दीया मिर्जा फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से फेमस हुई थीं। दीया ने इसके अलावा तहज़ीब, कोई मेरे दिल में है, लगे रहो मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में काम किया। दीया मिर्जा की बॉलीवुड आखिरी फिल्म थप्पड़ थी, जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में थीं। दीया मिर्जा ने वेब-सीरीज काफिर में भी अभिनय किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+