Dhuri assembly election result 2022: पंजाब में "आप" के CM उम्‍मीदवार भगवंत मान ने धुरी में हासिल की जीत

धुरी, 10 मार्च। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) परिणाम काफी दिलचस्‍प नजर आ रहा है। एक्जिट पोल का में लगाया गया अनुमान कि यहां आम आदमी पार्टी की सरकार यहां बन सकती है वो सच होता नजर आ रहा है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यानी AAP भगवंत मान को अपना मुख्‍यमंत्री का चेहरा बना कर चुनाव लड़ा है। भगवंत मान पंजाब की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। धुरी सीट पर उनके विपक्ष में भाजपा के रनदीप सिंह चुनाव लड़े हैं। मतगणना में भगवंत मान ने जीत हासिल कर ली है। धुरी से आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 58,206 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

bhagvanmaan

भगवंत मान आप सांसद भी हैं

भगवंत मान जो कि आप सांसद भी हैं। वह संगरूर से दूसरी बार सांसद बने थे जिन्‍हें आम आदमी पार्टी ने सीएम का चेहरा बनाया है।पंजाब चुनाव 2022 में मतगणना से बमुश्किल एक घंटे पहले आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान की मां ने कहा कि उन्हें उनकी जीत का पूरा भरोसा है। जैसे ही आप उम्मीदवार की मां अपने बेटे के लिए आशीर्वाद लेने गुरुद्वारा गई, संगरूर में मान के आवास को अब फूलों से सजाया गया है। इससे पहले बुधवार को भगवंत मान ने कहा था कि आप विधानसभा चुनाव में 80 से अधिक सीटों को पार कर राज्य में नई सरकार बनाएगी।

aap

2019 विधानसभा चुनाव में धुरी से गोल्‍डी ने हासिल की थी जीत

धुरी विधानसभा सीट पंजाब की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
धूरी से वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आईएनसी के दलवीर सिंह गोल्‍डी ने 2811 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी और आप के जसवीर सिंह दूसरे नंबर पर थे।

धुरी विधानसभा सीट
धुरी विधानसभा सीट पंजाब के संगरूर जिले में आती है। 2017 में धुरी में कुल 38.42 प्रतिशत वोट पड़े । 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से दलवीर सिंह गोल्डी ने आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह जस्सी से खो को 2811 वोटों के मार्जिन से हराया था।
धुरी विधानसभा सीट पटियाला के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं परनीत कौर, जो इंडियन नेशनल कांग्रेस से हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दलके सुरजीत सिंह रखड़ा को 162718 से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+