पेशे से डॉक्टर, वाजपेयी सरकार में मंत्री, ओडिशा बीजेपी के पितृ पुरुष, देवेंद्र प्रधान का ऐसा रहा राजनीतिक सफर
Debendra Pradhan Passes Away: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।
उनके निधन से ओडिशा और देश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौर गई। पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देश के कई बड़े नेताओं ने देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पेशे से डॉक्टर थे प्रधान
डॉ. देवेंद्र प्रधान का जन्म 16 जुलाई, 1941 को हुआ था। उन्होंने 1966 में SCB मेडिकल कॉलेज, कटक से MBBS की डिग्री प्राप्त की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने तालचेर में एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में की, लेकिन बाद में उन्होंने सरकारी सेवा छोड़कर समाज सेवा और कृषि के क्षेत्र में काम करने का निर्णय लिया।
ये भी पढ़ें Dharmendra Pradhan: धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु सरकार को लिया आड़े हाथ, सहमति पत्र किया साझा
ओडिशा में बीजेपी के प्रमुख नेता
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन की स्थापना में प्रमुख स्तंभों में से एक डॉ. प्रधान ने 1983 में भाजपा में शामिल हुए। उसी वर्ष, उन्हें पार्टी के तालचेर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया, और यह पद उन्होंने 1985 तक संभाला। डॉ. प्रधान ने 1984 में चुनावी राजनीति में कदम रखा। पार्टी ने उन्हें देवगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे हार गए। फिर, 1985 में उन्हें अर्धविभाजित धेंकानल जिला का अध्यक्ष बनाया गया। 1988 से 1993 और 1995 से 1997 तक ओडिशा बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में
कार्य किया।
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बने मंत्री
बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे के करीबी सहयोगी डॉ. प्रधान ने 1991 और 1996 में दो चुनावों में हार के बाद 1998 में देवगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव में जीत हासिल की। उसी वर्ष, वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सर्फेस ट्रांसपोर्ट मंत्री बने। उन्होंने 1991 में देवगढ़ से फिर से चुनाव जीता और वाजपेयी सरकार में सर्फेस ट्रांसपोर्ट और कृषि मंत्री बने।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे
डॉ. प्रधान 2001-02 तक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। 2004 में पललहरा विधानसभा चुनाव हारने के बाद उनकी चुनावी राजनीति समाप्त हो गई, लेकिन उन्होंने पार्टी को मार्गदर्शन देना जारी रखा और मर्गदर्शक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। वहीं अब उनकी राजनीतिक विरासत को उनके बेटे संभाल रहे हैं। उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज के समय में बीजेपी के टॉप लीडर माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications