शोभा डे ने उड़ाया लालू-केजरीवाल का मजाक लेकिन यूजर्स ने उनकी ही लगा दी क्लास
मुंबई। मशहूर लेखिका शोभा डे एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बनी है, वजह हर बार की तरह उनका व्यंग है, जो कि उन्होंने ट्विटर पर किया था, दरअसल शोभा इस बार किसी का मजाक उड़ाने चली थीं लेकिन उनका खुद का मजाक बन गया।

शोभा डे ने उड़ाया लालू-केजरीवाल का मजाक
जैसा कि आपको पता है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में देओल परिवार में दोहरी खुशी आई है, जहां धर्मेंद्र की धर्मपत्नी हेमामालिनी दूसरी बार मथुरा से सांसद चुनी गई हैं, वहीं दूसरी ओर उनके बड़े सनी देओल गुरदासपुर से पहली बार सांसद चुने गए हैं, बस जीत पर शोभा डे ने खुशी जाहिर करते हुए लालू यादव-अरविंद केजरीवाल और जेडीएस पर तंज कस डाला जो कि उन्हीं पर भारी पड़ गया।
शोभा डे की लग गई क्लास
शोभा डे ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, सनी देओल जीत गए, हेमा मालिनी जीत गईं, केजरीवाल, जेडीएस और आरजेडी से ज्यादा सांसद तो धर्मेंद्र के घर में हैं, शोभा डे के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है, कई यूजर्स ने शोभा को पुराने मैसेज को ट्वीट नहीं करने की सलाह दी है, लोगों ने लिखा है कि मैम प्लीज ट्वीट को ओरिजनल कर दीजिए। तो किसी ने लिखा आंटी आपका व्हाटसअप ग्रुप बहुत स्लो है।
लोगों ने कहा-आंटी कॉपी ना कीजिए
आपको बता दें कि इससे पहले भी शोभा डे ने अपने एक ट्वीट में रिक्शा चलाने वालों का मजाक बनाया था, जिस पर भी लोगों ने उनका जमकर मजाक बनाया था। शोभा डे ने ट्विटर पर लिखा था कि रिक्शा चालक की बेटी ने हेप्टथलोन जीता... रिक्शा चालक ते बेटे ने 1000 रन बनाए... रिक्शा चालक की बेटी सीए बन गई... मेरे बच्चे अब मुझे रिक्शा चलाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
शोभा पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
जिस पर यूजर्स ने लिखा था कि ये एकदम बेहूदा मजाक है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल फनी नहीं था। खराब सेंस ऑफ ह्यूमर'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्हें अपने सेंस ऑफ ह्यूमर पर शर्म आनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'बस जब तक इस मानसिकता से बाहर नहीं निकलेंगी सांस भरने वाले 90 फीसदी लोग आपको कीड़े मकोड़े नजर आएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications