सुरक्षा से समझौता मामले में DGCA ने एयर एशिया के कैप्‍टन मनीष उप्‍पल और मुकेश नीमा को किया सस्‍पेंड

नई दिल्‍ली। सुरक्षा के मामले को लेकर डीजीसीए ने एयर एशिया के हेड ऑफ ऑपरेशन कैप्टन मनीष उप्पल और कैप्टेन मुकेश नीमा को सस्पेंड कर दिया है। एयर एशिया को 28 जून के मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इनपर सुरक्षा से समझौता करने के लगे थे आरोप।

सुरक्षा से समझौता मामले में DGCA ने एयर एशिया के कैप्‍टन मनीष उप्‍पल और मुकेश नीमा को किया सस्‍पेंड

एयर एशिया इंडिया के एक पूर्व पायलट ने इस साल जून में एयरलाइन पर सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। पायलट एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं और उनका फ्लाइंग बीस्ट नाम से यूट्यूब पर एक चैनल है। मशहूर यूट्यूबर कैप्टन गौरव तनेजा ने 14 जून को ट्वीट कर बताया था कि एक विमान के सुरक्षित संचालन और उसके यात्रियों के लिए आवाज उठाने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 15 जून को उन्होंने 'मुझे पायलट की नौकरी से निलंबित किए जाने के पीछे के कारण' नाम से एक वीडियो यूट्यूब पर डाला था।

तनेजा ने वीडियो में आरोप लगाया था कि एयरलाइन उनके पायालटों से ईंधन बचाने के लिए 98 फीसदी लैंडिंग 'फ्लैप 3' मोड में करने को कहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा ना करने पर एयरलाइन इसे अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन मानती है। तनेजा ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। डीजीसीए ने 15 जून को ट्वीट किया था कि उसने कुछ हितधारकों द्वारा एक एयरलाइन के खिलाफ जाहिर की गई चिंताओं पर गौर किया है। डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने 15 जून को कहा था कि तनेजा के आरोपों के बाद एयर एशिया इंडिया के खिलाफ जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+