लैंडिग और टेकऑफ के समय विमानों के लिए खतरा बना सकते हैं टिड्डी दल: DGCA

नई दिल्ली। टिड्डी दल से संभावित खतरों को देखते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को पायलटों और इंजीनियरों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीसीए की ओर जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि, टिड्डी दल विमान की लैंडिग और टेकऑफ में खतरा पैदा कर सकती है। भारत में पिछले 27 साल में टिड्डियों का ये सबसे खतरनाक हमला है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में आतंक मचाने के बाद टिड्डियों का दल बुधवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंच गया।

DGCA says locust swarms pose threat to aircraft during landing and takeoff phase

नियामक की ओर से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि, आमतौर पर टिड्डी निचले स्तर पर पाई जाती हैं, इसलिए उड़ान के महत्वपूर्ण लैंडिंग और टेकऑफ़ चरण में विमान के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। डीजीसीए ने कहा कि अगर विमान टिड्डी दल की उपस्थिति में लैंडिग और टेक ऑफ करता है तो एयरक्राफ्ट के एयर इंटेक पोर्ट में इनकी बड़ी संख्या में जाने का खतरा हो सकता है। जो दुर्घटना के शिकार भी हो सकते हैं।

DGCA says locust swarms pose threat to aircraft during landing and takeoff phase

नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा कि, टिड्डी दल अगर विमान से सेंसर और अन्य उपकरणों से टकराता है तो लेंडिग रीडिंग में गड़बड़ी आ सकती है, खासकर एयर स्पीड और अल्टीमीटर इंडिकेशन में। हालांकि टिड्डी का आकार कम होता है लेकिन वे विंड शील्ड पर जमाकर होकर पायलट की दृष्टि को प्रभावित कर सकती है। नागर विमानन क्षेत्र नियामक ने कहा कि ऐसे समय में वाइपर का इस्तेमाल करने से पायलट के सामने के कांच पर टिड्डियों के धब्बे और फैल सकते हैं। यह उनकी दृश्य क्षमता को और खराब कर सकता है। इसलिए पायलट को वाइपर का इस्तेमाल करने से पहले इस बारे में विचार करना चाहिए।

डीजीसीए ने हवाई यातायात नियंत्रकों को उनके नियंत्रण वाले हवाईअड्डों पर टिड्डियों से जुड़ी जानकारी हर आगमन और प्रस्थान वाली उड़ान के साथ साझा करने की सलाह दी है। साथ पायलट भी यदि कहीं टिड्डियों को देखते हैं, तो उन्हें उनके स्थान की जानकारी साझा करना चाहिए।

Recommended Video

    Loctus Attack: अन्नदाताओं की दुश्मन बनकर आई टिड्डियों ने फसलों को किया चौपट | वनइंडिया हिंदी

    उधर संयुक्त राष्ट्र के निकाय खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा है कि, टिड्डियों के हमले से प्रभावित देशों के लिए खाद्य सुरक्षा को खतरा पैदा होता है क्योंकि वयस्क टिड्डी अपने दो ग्राम के वजन के बराबर हर एक दिन में वनस्पति खा सकते हैं। झुंड के एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में चार से आठ करोड़ वयस्क टिड्डियां हो सकती हैं। हर एक दिन, अगर वे 130-150 किमी की दूरी तय करते हैं, तो वे 35,000 लोगों द्वारा खाए गए भोजन के बराबर खाद्य पदार्थो को खा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+