'गोपी बहू ये क्या...नोरा फतेही मत बनो', देवोलीना भट्टाचार्जी का बेली डांस देख, उड़ गए लोगों के होश
'गोपी बहू ये क्या...नोरा फतेही मत बनो', देवोलीना भट्टाचार्जी का बेली डांस देख, उड़ गए लोगों के होश
मुंबई, 29 जून: टीवी की सबसे चर्चित चेहरों में देवोलीना भट्टाचार्जी के बेली डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'साथ निभाना साथिया' की 'गोपी बहू' के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना एक बेली डांस करते वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बेली डांस की प्रैक्टिस करती देवोलीना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टीवी सीरियल में भोली-भाली बहू का किरदार निभाने वाली देवोलीना का ये बोल्ड अंदाज जहां कुछ लोगों को पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोगों को ये वीडियो बिल्कुल नहीं भा रहा है। वीडियो पर फैन्स अलग-अलग रिऐक्शन दे रहे हैं।

देवोलीना बोलीं- डांस देखिए और एन्जॉय कीजिए
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''प्रैक्टिस, प्रैक्टिस और सिर्फ प्रैक्टिस। मैं इस डांस फॉर्म को बहुत ज्यादा पसंद करती हूं। मैंने अभी तक इस डांस को अच्छे से नहीं सीखा है। लेकिन मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं जल्द ही इसे सीख लूंगी। मैं अपने इस डांस कोर्स की पूरी तैयारी आप लोगों के साथ शेयर करूंगी। तब तक के लिए आप इसे देखिए और एन्जॉय कीजिए।''

लोगों ने कहा- 'गोपी बहू ये क्या?'
Video:जब पवनदीप राजन ने पूछ लिया "पर्सनल सवाल" तो जावेद अख्तर ने कहा- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?देवोलीना भट्टाचार्जी के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, गोपी बहू ये क्या। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है कि देवोलीना भट्टाचार्जी आप नोरा फतेही बनने की कोशिश मत कीजिए...। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, आराम से करो, नहीं तो आपका बैकबोन पेन फिर से शुरू हो जाएगा।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अमेजिंग देवो जी।'' बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब देवोलीना ने कोई वीडियो साझा किया है जो उसने पहले बॉलीवुड या भारतीय ट्रैक पर डांस वीडियो शेयर करते रहती हैं।

देवोलीना ने अपनी लव लाइफ पर कहा था ये बात
हिंदुस्तान टाइम्स को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू देवोलीना ने कहा था कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताना चाहती हैं। देवोलीना ने कहा, "मैं अभी अपने पार्टनर के नाम का खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हूं। वह अपना नाम सार्वजनिक करने में कम्फर्टेबल भी नहीं है...क्योंकि वह इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं। लोग उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर देंगे और सोशल मीडिया पर उनको फॉलो करने लगेंगे इसलिए वह नहीं चाहती हैं कि उनके लव लाइफ पर ज्यादा बात की जाए। मैं अपने निजी जीवन को सीक्रेट रखना पसंद करती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications