मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने सामुदायिक कल्याण के लिए ओरछा में प्रमुख विकास पहलों की घोषणा की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने ओरछा में महत्वपूर्ण विकास पहलों का अनावरण किया, जिसमें आवास योजनाएं और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं, जिसका उद्देश्य सामुदायिक कल्याण को बढ़ाना और स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करना है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को आवास की चाबी, स्वीकृति आदेश, प्रथम किस्त की राशि प्रदाय किया। इसके अलावा मनरेगा के तहत आवास हितग्राही को नगद राशि का भुगतान किया।मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और मिनीमाता महतारी जतन योजना के एक-एक लाभार्थी को बीस हजार का चेक वितरित किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग सिदु को व्हीलचेयर, उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी मिनी किट, मत्स्य पालन विभाग के द्वारा कुरुषनार के मछुवा समिति को सामग्री वितरण किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बासिंग कैंप में की घोषणा
20 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर में पुलिया निर्माण, 10 लाख की लागत से बासिंग हेतु खेल मैदान की स्वीकृति, 10 लाख की लागत से बासिंग में बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला मरम्मत की स्वीकृति, 24 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर और एहनार में नवीन आंगनबाड़ी भवन, 25 लाख की लागत से ग्राम बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक 500मीटर सीसी सड़क की स्वीकृति, ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटूल के लिए 15 लाख की स्वीकृति। कुल 01 करोड़ 04 लाख की स्वीकृति दी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्रीविष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने सुरक्षा बलों को गस्त करने के लिए 50 बाइक को जवानों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा ओरछा में 250 सीटर बालक छात्रावास भवन निर्माण एवं वाटर सप्लाई तथा विद्युतीकरण कार्य के लिए 8 करोड़ एक लाख की लागत की विकास कार्य का लोकार्पण किया।












Click it and Unblock the Notifications