Covid को हराने के लिए हमें स्मार्ट तरीकों को अपनाना होगा: डॉ. मलिक
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। देश में कोरोना का प्रचंड रूप जारी है, क्या आम और क्या खास इसकी चपेट में हैं, बीमारी का खौफ इतना ज्यादा लोगों के दिलों में है, लोग नार्मल सर्दी-खांसी में भी बिना टेस्ट कराए कोविड उपचार करने लगते हैं, जो कि गलत है। इस बारे में रेडिक्स हेल्थकेयर, दिल्ली के सीएमडी, डॉ. रवि मलिक ने कहा कि कोरोना से डरना नहीं बल्कि लड़ना है और उसे हराना है। सबसे पहले इंसान को कोविड की दवा के बारे में सारी बातें पता होनी चाहिए। उसे इसके प्रभाव और दुष्प्रभाव के बारे में अच्छी तरह से मालूम होना चाहिए।

उन्होंने इस बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा है कि गूगल पर सर्च करने के बजाय लोगों को डॉक्टरों से बात करनी चाहिए और उनके दिए निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि कोविड वैक्सीन को लेकर भी लोगों में बहुत सारी शंकाए है लेकिन आपको बता दें कि वैक्सीन निश्चित रूप से आपको और आपके परिवार की रक्षा करने में मदद करता है। कोरोना से बचने का सबसे रामबाण उपाय है मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और घर में रहना।

कोविड की बढ़ते मरीजों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, इसलिए सभी को इस बारे में ज्यादा पता होना चाहिए क्योंकि ऐसा करके वो अपनी रक्षा घर पर कर सकते हैं। संकट की इस घड़ी में हम सभी को एक साथ मिलकर स्मार्टली काम करना होगा, तभी हम इस जंग को जीत पाएंगे और वायरस को हरा पाएंगे और कोरोना की तीसरी लहर का अंत भी कर पाएंगे।
24 घंटों में देश में कोरोना के 3,79,257 नए केस सामने आए
गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,79,257 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,83,76,524 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना से 3645 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,04,832 पहुंच गया है, ऐसा पहली बार हुआ है कि 24 घंटे के अंदर साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब एक्टिव केस 30,84,814 हैं, जबकि 1,50,86,878 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 15,00,20,648 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
Download











Click it and Unblock the Notifications