देशी दुल्हन ने जींस पहनकर की फेरे लेने की जिद्द, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे हम देखकर लोटपोट हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें होने वाली दुल्हन ने मजेदार मांग कर दी। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हंसते-हंसते परेशान है। वीडियो Witty Wedding नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रही दुल्हन का नाम मुद्रा भगत है।

लड़की ने कहा- मेरे को लहंगा नहीं पहनना
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुद्रा ने दुल्हन का सभी पोशाक पहन रखा है लेकिन लेकिन लहंगे के बजाय, उसने एक जोड़ी जींस पहनी हुई थी। जब रिश्तेदार उसे फेरे के लिए ले जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसने कहा, "मेरे को लहंगा नहीं पहनना, मुझे ऐसे ही जाना है (मैं लहंगा नहीं पहनना चाहती, मैं बस इस तरह जाना चाहती हूं)।"

वीडियो को 7 लाख व्यूज मिले
इस दौरान वहां मौजूद सब हँसने लगे और एक रिश्तेदार ने उसे ऐसे ही नीचे ले जाने की पेशकश की। ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद इस वीडियो को करीब 7 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वहीं अलग-अलग यूजर्स ने भी खूब कमेंट किये हैं।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
एक यूजर्स ने लिखा कि तुम्हारी शादी है तुम्हारा तरीका है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा है कि फिर गहने और ब्लाउज क्यों पहना है। वहीं इस वीडियो को अभी तक 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और डेढ़ सौ से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications