कोपभवन से निकलकर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे भाजपा के 'लाल'

रायपुर। नरेन्द्र मोदी को भाजपा का पीएम उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अब धीरे-धीरे सामान्य होते नजर आ रहे है। भाजपा की 'गतिविधियों' से नाराज चल रहे लालकृष्ण आडवाणी 'कोपभवन' से निकलकर छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहे हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहले भाजपा की चुनाव अभियान समिति की कमान देने पर पहले से नाराज आडवाणी उन्हें पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी बनाए जाने से गुस्से में थे। मोदी के मुद्दे पर आडवाणी को दरकिनार किए जाने के बाद वो नाराज चल रहे हैं।

lk advani

ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आडवाणी सोमवार को पहली बार छत्तीसगढ़ में आम भाजपा कार्यकताओं के बीच होंगे। आडवाणी का यह कार्यक्रम मोदी को प्रत्याशी बनाए जाने के पूर्व ही तय हुआ था। बदले राजनीतिक परिदृश्य को लेकर उनके दौरे पर संशय पैदा हो गया था। देर शाम आडवाणी के आने की पुष्टि के साथ ही इस संशय पर विराम लग गया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आडवाणी एक महती जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे में उनकी मुख्यमंत्री रमन सिंह से राजनितिक निकटता का भी आभास भाजपा हाईकमान को हो जाएगा। आडवाणी मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के कोरबा स्थित विद्युत संयंत्र का लोकार्पण करना है, पर इसके जरिए वह आम लोगों और भाजपा कार्यकताओं को अपने रुख का संदेश भी दे सकते हैं। आडवाणी का छत्तीसगढ़ से काफी जुड़ाव रहा है और वह यहां लगातार आते रहे हैं।

मोदी से बनी दूरी के बीच आडवाणी सार्वजनिक रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कामकाज की तारीफ करते रहे हैं। आडवाणी इससे पूर्व गत मई माह में मुख्यमंत्री रमन सिंह की विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+