अब भक्त नहीं रहेंगे बे-कार, क्योंकि बाबा करा रहे हैं 'फरारी की सवार'
नयी दिल्ली। कभी रॉक स्टार, तो कभी फिल्म स्टार। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब नए रुप में सामने आ रहे हैं। फिल्म में काम करने के बाद अब बाबा कार डिजाइनर के तौर पर अपनी खास पहचान बनाने जा रहे हैं। बाबा पुरानी कारों को नई कारों में बदलने का शौक भी रखते हैं।

जी हां इकॉनोमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक बाबा राम रहीम पुरानी एक्सीडेंट हुई कारों की नीलामी में अपने मनमुताबिक कारों को खरीद कर लाते है और फिर कागज पर उन कारों की डिजाइन तैयार करते है। कारों की शक्ल सूरत बदलने के लिए वो कार की डिजाइनिंग करते है और फिर उसे हरियाणा में सिरसा स्थित अपने आश्रम में अपने टीम के हवाले कर देते हैं।
अब ये टीम की जिम्मेदारी होती है कि वो पुरानी कारों को नए रंग-रुप में बदलें। हलांकि कारों में कोई नए कल-पुर्जे नहीं लगाए जाते, लेकिन बाबा की पैनल्स पुरानी कार को नई कार में बदल देती है। बाबा का मानना है कि कोई भी गाड़ी हाथों से बनाई जा सकती है। बाबा के इस वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारी इंजीनियरिंग से जुड़े नहीं है।
बाबा राम रहीम ने अब तक 100 से ज्यादा कारों को रीडिजाइन किया है जिसमें से 60 से ज्यादा कारें बिक भी चुकी है। उन कारों को अधिकांश उनके भक्त खरीदते है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा उद्योगपति खरीदते हैं।












Click it and Unblock the Notifications