गुरमीत राम रहीम को झटका, जेल से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, खुद ही वापस ली अपनी पैरोल याचिका

नई दिल्ली। रेप और हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बड़ा झटका लगा है। जेल से बाहर निकलने की उनके अरमानों पर पानी फिर गया है। राम रहीम को अपनी पैरोल याचिका वापस लेनी पड़ी है। राम रहीम ने बिना किसी शर्त अपनी पैरोल याचिका वापस ले ली है।

 Dera chief Gurmeet Ram Rahim withdraws parole plea
रोहतक डेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने खेती-बाड़ी करने के लिए 42 दिनों की पैरोल याचिका मांगी थी, लेकिन उसकी पैरोल याचिका खारिज हो गई। दरअसल इससे पहले सिरसा के स्थानीय लोगों और उसके अनुयायियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि अगर राम रहीम को पैरोल नहीं दिया गया तो पंचकूला हिंसा की तरह एक बार फिर हालात बन सकते हैं। वहीं राम रहीम के वकीलों ने पैरोल याचिका खारिज होने डर से गुरमीत राम रहीम सिंह की याचिका वापस ले ली। अगर पैरोल की वजह याचिका की वजह से हिंसा भड़की है तो भविष्य में भी गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल लेने में दिक्कत आ सकती थी, जिसकी वजह से वकीलों ने उसकी पैरोल याचिका का वापस ले लिया।

गौरतलब है कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या और अपने ही आश्रम की दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल में कैद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+