शहीद के घर पहुंचे डिप्टी CM सचिन पायलट, जानिए लोग ट्विटर पर क्यों कर रहे हैं तारीफ
जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को आईटीबीपी के जवान सत्यनारायण यादव के पैतृक गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आईटीबीपी के जवान सत्यनारायण यादव का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। यादव हिमाचल प्रदेश में तैनात थे।

सचिन पायलट फागी तहसील के नेनस्या गांव स्थित शहीद सत्यनारायण यादव के निवास स्थान पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिन पायलट के अचानक शहीद के घर पहुंचने पर लोग चौंक गए। सचिन पायलट जवान के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत जवान की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
इसके साथ ही सचिन पायलट ने शहीद परिवार को हर संभव मदद का वादा किया। सचिन पायलट शहीद के परिजनों के साथ जमीन पर बैठक कर बातचीत करते रहे। लोग उनकी सादगी देखकर कायल हो गए। ट्विटर पर भी लोग सचिन पायलट की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता हाल ही दिनों में यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ एक शहीद के परिजनों से मिलने गए थे। जहां पर उनके आने से पहले सरकारी इंतजाम किए गए थे। जिसके बाद लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications