Weather Forecast: पंजाब और हरियाणा छाया रहेगा घना कोहरा, जानिए अगले 2 दिन आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
IMD Weather Alert: मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम और मेघालय में रात और सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना हैं। राजस्थान में दिन के समय ठिठुरन बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में पाला पड़ने के भी आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने 29 दिसंबर के मौसम को लेकर बयान दिया है। उनके अनुसार, आज से देश के कुछ हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा में घना से छाया रहेगा घना कोहरा
डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अगले दो दिनों तक पंजाब और हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, और हरियाणा में ठंड के मौसम की संभावना है। हालांकि, इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है, लेकिन यह सामान्य के करीब पहुंच सकता है।
दिल्ली में फिलहाल कोई शीतलहर की संभावना नहीं है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
आने वाले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
30 दिसंबर 2024 (सोमवार
- झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान है।
- पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला पड़ेगा।
- राजस्थान में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।
31 दिसंबर 2024 (मंगलवार)
- मौसम में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। उत्तर भारत के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications