नोटबंदी की परेशानी के बीच BSNL लाया खास सौगात

बीएसएनएल और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एक करार के तहत लोगों को डिजिटल लेन-देन की तरफ आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बीच भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का मोबाइल नंबर यूज करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अब आप अपने मोबाइल को एटीएम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

mobile atm

बीएसएनएल और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एक करार के तहत लोगों को डिजिटल लेन-देन की तरफ आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इसके अंतर्गत बीएसएनएल के ग्राहकों को मोबीकेश (MobiCash) नाम का एक ऐप डाउनलोड करना होगा। साथ ही इस ऐप के जरिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

बीएसएनएल के ग्राहकों को कैश मुहैया कराने के लिए कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी देगी, जहां से लोग अपने मोबाइल में उपलब्ध राशि के हिसाब से कैश निकाल सकते हैं।

नकद निकासी के अलावा इस ऐप के जरिए कैशलेस भुगतान भी किया जा सकेगा। बीएसएनएल के मुताबिक यह सेवा आगामी 1 जनवरी 2017 से शुरू की जाएगी।

बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि शुरूआत में यह सेवा केवल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लॉन्च होगी। आपको बता दें कि 8 नवंबर को लिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद सरकार डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+