Budget Session: राहुल गांधी के विदेश में दिए भाषण पर संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह ने की माफी की मांग

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर संसद में जमकर हंगामा हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से अपने बयान के लिए माफी की मांग की है।

Rahul Gandhi London speech

Rahul Gandhi London Speech: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान पर देश में हंगामा जारी है। रविवार को प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान राहुल गांधी पर पलटवार किया। वहीं अब संसद के सोमवार से शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे भाग में भी लंदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया है।उनको सदन के सामने माफी मांगनी चाहिए।

राजनाथ सिंह ने की माफी की मांग

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। सांसदों के हंगामे के बीच दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर सदन में कहा कि इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए।

पीयूष गोयल ने साधा निशाना

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बयान में कहा कि एक प्रमुख विपक्षी नेता विदेश जाते हैं और भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं। उन्होंने भारत और संसद के लोगों का अपमान किया है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और सांसद संसद में बोल सकते हैं। उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए।

कार्रवाई करनी चाहिए: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लंदन में राहुल गांधी ने कहा कि सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। यह लोकसभा का अपमान है। कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है। जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए।

'देश का अपमान क्यों कर रहें?'

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था, उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया। उन्होंने भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ये भारत का, भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है। वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+