Delimitation Row: आज चेन्नई में एकजुट होंगे छह राज्यों के 24 राजनीतिक नेता , CM स्टालिन ने बुलाई बैठक

Delimitation Row: परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ अपनी लड़ाई को अगले स्तर पर ले जाते हुए, तमिलनाडु में डीएमके सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा करने और भविष्य के लिए रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि है कि यह बैठक नहीं है बल्कि आंदोलन है, जो निष्पक्ष परिसीमन हासिल करने के लिए बहुत जरूरी है।

Delimitation Row

बैठक में कौन शामिल हो रहा है?

बैठक में तीन मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ छह राज्यों के 24 राजनीतिक नेता शामिल होंगे। उपस्थित लोगों में शामिल हैं:

  • मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन (केरल), भगवंत मान (पंजाब) और रेवंत रेड्डी (तेलंगाना)।
  • उपमुख्यमंत्री: डी.के. शिवकुमार (कर्नाटक)।
  • अन्य नेता: सीपीआई, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस, आरएसपी, कांग्रेस, एसएडी, आप, बीजेडी, बीआरएस, एआईएमआईएम, जेएसपी और वाईएसआरसीपी सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि।आंध्र के पूर्व सीएम जगन रेड्डी और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़, केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन और आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला बैठक का हिस्सा होंगे।

आपको बता दें कि इस मीटिंग का मुख्य एजेंडा 2026 परिसीमन प्रक्रिया पर शंकाओं को दूर करना है, इन दलों को डर है कि वे संसदीय सीटें खो सकते हैं, जबकि अधिक जनसंख्या वृद्धि वाले राज्यों को अधिक सीटें मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+