शादी के लिए मना करने पर किया लड़की को पिता का किडनैप, कराया फोन- इससे शादी कर लो

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में रहने वाले एक युवक ने शादी का दवाब बनाने के लिए कथित तौर पर लड़की के पिता का ही अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद उसने पीड़ित से ही लड़की को फोन कराया और कहा कि वो लड़के से शादी कर ले। मामला पुलिस तक पहुंचा तो लड़के का नंबर सर्विलांस पर लेकर उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।

लड़की के पिता ने किया था शादी से इनकार

लड़की के पिता ने किया था शादी से इनकार

दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के रहने वाली लड़की कुछ समय पहले संजीव उर्फ संजू के संपर्क में आई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ा तो संजू ने शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की ने इसके लिए हां भी कर दी। बात लड़की के घर पहुंची तो उन्होंने लड़के के बारे में पता किया। लड़की के पिता को जब पता चला की लड़के में कई खराब आदते हैं तो उसने और लड़की ने भी शादी के इनकार कर दिया।

लड़की को करने लगा तंग

लड़की को करने लगा तंग

शादी के इनकार करने पर संजू ने लड़की को तंग करना शुरू कर दिया। वो उसके घर भी जाने लगा तो लड़की के पिता ने परिवार को भोपाल भेज दिया और खुद घर बदलकर नौकरी करने लगा। संजू ने उनके दफ्तर का पता निकाला और दो दोस्तों के साथ उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने लड़की के पिता से लड़की को फोन कराया और कहा कि वो लड़के से शादी कर ले। इस पर लड़की को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। जहां पीड़ित काम करते थे, वहां से भी पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को भी सकुशल छुड़ा लिया।

फोन कॉल से आया पकड़ में

फोन कॉल से आया पकड़ में

संजीव और उसके साथियों ने पहले को लड़की के पास पिता से फोन कराया जब वो नहीं मानी तो धमकी दी कि वो शादी के लिए मथुरा नहीं आई तो उन्हें जान से मार देंगे। लड़की से कहा कि पिता को बचाना है तो मथुरा आकर शादी करो। इसी कॉल को पुलिस ने ट्रेस कर लिया। लड़की मथुरा स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+