VIDEO: JNU में पुलिसवालों ने छात्राओं पर किया बल प्रयोग, फीस बढ़ोतरी का कर रही हैं विरोध
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) के छात्र फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को ही जेएनयू में दीक्षांत समारोह भी हो रहा है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शिरकत कर रहे हैं। इसी को देखते हुए जेएनयू में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिल्ली महिलाकर्मी छात्राओं पर बल प्रयोग करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला पुलिसकर्मी छात्राओं पर बल प्रयोग करके उन्हें पीछे धकेल रही हैं। गौरतलब है कि फीस वृद्धि और अन्य मांगों के खिलाफ जेएनयू कैंपस के बाहर छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को जवानों ने बल प्रयोग कर बस में बैठाया है।
जेएनयू छात्रों का कहना है कि अगर उनकी उनकी फीस में कटौती की मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा तो उन्हें दीक्षांत समारोह में शामिल होना भी मंजूर नहीं है। छात्रों की मांग है कि फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस लिया जाए उनका कहना है कि जब छात्रों को सस्ती शिक्षा नहीं मिल रही तो दीक्षांत समारोह की क्या जरूरत है। जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ ने यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रओं से अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटने और मार्च में शामिल होने के लिए कहा था।
ये भी पढ़ें- फीस बढ़ोत्तरी को लेकर JNU में भारी बवाल, पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त भिड़ंंत












Click it and Unblock the Notifications