दिल्‍ली में 2 साल के बच्‍चे को गोद में लेकर जा रही थी महिला, लुटेरों ने चाकू मारकर की हत्‍या, CCTV में कैद हुई

नई दिल्‍ली। पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बावजूद भी राजधानी दिल्‍ली में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं और हवा में कॉलर ऊंचा कर निकल जा रहे हैं। हाल ही में आदर्श नगर इलाके में स्‍नैचिंग की एक हिला कर रख देने वाली वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने गोद में दो साल के मासूम बच्‍चे को लेकर पैदल जा रही एक महिला की चेन छीनने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्‍होंने महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ हालत में महिला को शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

    Delhi Chain Snatching: महिला के गोद में था बच्चा, चेन लुटेरों ने चाकू से कर दिया हमला|वनइंडिया हिंदी
    दिल्‍ली में 2 साल के बच्‍चे को गोद में लेकर जा रही थी महिला, लुटेरों ने चाकू मारकर की हत्‍या, CCTV में कैद हुई

    जानकारी के मुताबिक महिला का नाम सिमरन (25) है। वो आदर्श नगर की ही रहने वाली है। तीन साल पहले सिमरन की शादी पटियाला में हुई थी। वो अपने मायके आई थी। बताया जा रहा है कि सिमरन आदर्श नगर के पास ही शनि बाजार के नाम से लगने वाले मार्केट से शॉपिंग करके घर वापस जा रही थी कि यह घटना हो गई। जिस वक्‍त ये हुआ उस वक्‍त सिमरन ने अपने दो साल के बच्‍चे को गोद में लिया हुआ था। घर की गली के बाहर ही स्कूटी सवार बदमाश आए व गले में पहने चेन को झपटने की कोशिश की तो सिमरन ने उनका विरोध किया। इस पर एक बदमाश ने उन्हें चाकू घोंप दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो चुकी है। जांच के लिए 10 टीमों को लगाया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि झपटमारी के दौरान महिला की हत्या करने वाले बदमाशों की संख्या दो थी, एक बदमाश घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्कूटी मौजूद था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया। वहीं सिमरन के भाई ने कहा कि हम पुलिस से आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। मेरी बहन बाजार गई थी जब उसके साथ यह घटना हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बदमाश नाबालिग हो सकते हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+