दिल्ली को अगले 5 वर्षों में मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, खुलेंगे फूड सेंटर: सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, 24 जुलाई। दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में नए रोजगार के अवसर के साथ फूड क्षेत्र में कार्य करने की बात कही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राज्य में अगले 5 वर्षों में नए खाद्य केंद्र बनाने साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। शुरुआत में दिल्ली सरकार दो फूड हब बनाने जा रही है।

Recommended Video

    Delhi CM Kejriwal का ऐलान, Majnu Ka Tilla, Chandni Chowk को बनाएंगे Food Hub | वनइंडिया हिंदी *News
    Arvind Kejriwal

    फूड क्षेत्र के में सुधार करेगी दिल्ली सरकार
    राजधानी दिल्ली में राज्य सरकार नए फूड सेंटर स्थापित करने की योजना पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में अगले 5 वर्षों में फूड के क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा 'दिल्ली में तिब्बती, पंजाबी भोजन के विभिन्न बाजार हैं। हम उनके भौतिक बुनियादी ढांचे, सड़कों, बिजली, स्वच्छता की दिशा में सुधार के क्षेत्र में काम करने जा रहे हैं।

    12 सप्ताह में तैयार होगी फूड हब की डिजाइन: सीएम
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अगले 5 वर्षों में रोजगार पैदा करने का फैसला किया है। दिल्ली को भारत की खाद्य राजधानी के रूप में जाना जाता है। अब यहां नए खाद्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए एक डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें देश की सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प फर्मों को अपने डिजाइन पेश करने के लिए बुलाया जाएगा। सीएम ने कहा कि हम 12 सप्ताह के भीतर एक डिजाइन को अंतिम रूप देने और उन्हें काम देने की कोशिश करेंगे और अगले चरण में अन्य सभी फूड हब की पहचान और पुनर्विकास किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा की माटी के लाल नीरज चोपड़ा को हृदय से बधाई- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

    पहले चरण में बनेगे 2 फूड हब
    सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार खाद्य केंद्रों में खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार करेगी। साथ ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी फूड सेंटर स्वच्छता को लेकर दिशानिर्देशों का पालन करें। पहले चरण में दो फूड हब खुलेंगे। मजनू-का-टीला और चांदनी चौक को पहले फिर से फूड हब बनाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+