हरियाणा की माटी के लाल नीरज चोपड़ा को हृदय से बधाई- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
नई दिल्ली, 24 जुलाई। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत जैविलिन थ्रो में 19 साल बाद पदक हासिल हुआ है। जैविलिन स्टार नीरज चोपड़ा ये पदक लाने वाले पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए नीरज चोपड़ा को गोल्डन बॉय कहकर बधाई संदेश दिया।

भारत के जैविलन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर देश की तमाम हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने चोपड़ा को हिंदुस्तान का गोल्डन बॉय बताया। उन्होंने कहा 'अमेरिका में खेली गई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 19 साल बाद पदक जीतकर, इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष बन गए हैं। सीएम ने ट्वीट में कहा 'हरियाणा की माटी के लाल को 88.13 मीटर भाला फेंक सिल्वर मेडल जीतने पर हृदय से बधाई।'
Recommended Video
वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने भी जैविलिन थ्रो स्टार को बधाई दी है। उन्होंने कहा 'जैविलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल करके भारत का मान बढ़ाया है, हरियाणा का मान बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से नीरज चोपड़ा को मुबारकबाद देता हूं'।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा को बधाई, देश के साथ हरियाणा का बढ़ाया मान- अनिल विज
नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। भारत ने अमेरिका के यूजीन में हुए इस टूर्नामेंट में 19 साल बाद पदक जीता है। इससे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। नीरज ने चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर ये उपलब्धि हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications