Delhi Weather updates: जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): दिल्ली-NCR में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम हो गया है, जिसके कारण अब यहां तापमान के बढ़ने के आसार हैं।

Delhi Rains, Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है। सोमवार देर रात यहां के कई इलाकों में बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना हो गया है लेकिन आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा, हालांकि शाम तक कहीं-कहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
प्रचंड गर्मी का दौर देखने को मिलेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि अब दिल्ली और आस-पास के इलाकों में फिर से प्रचंड गर्मी का दौर देखने को मिलेगा और 7 जून तक यहां पर पारा चालीस डिग्री के पार जा सकता है। जून की शुरुआत में जो दिल्ली में बारिश हो रही थी वो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रही थी लेकिन अब इसका प्रभाव कम हो गया है, जिसकी वजह से अब फिर दिल्ली तपेगी।
एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा!
हालांकि दिल्ली के आस-पास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार नजर आ रहे हैं लेकिन अभी ये कितना प्रभावी होगा, कहना मुश्किल है। फिलहाल आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री ही रहने का अनुमान है। वैसे लगातार बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है ।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 199 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 211 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -201 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 198 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 212 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज यहां भी होगी बारिश
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के अंदर कासगंज, एटा और मैनपुरी के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका व्यक्त की है तो वहीं गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज भी आंधी-पानी की आशंका है लेकिन आज यूपी, बिहार में मौसम शुष्क रहेगा और एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
तो वहीं दक्षिण में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं पहाड़ों पर आज भी बरसात और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं जबकि बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में पारा चालीस पार जाने की आज उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications