Delhi Heatwave: दिल्ली में आज गर्मी से राहत, बारिश-आंधी की संभावना, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Heatwave: दिल्लीवासियों को आज थोड़ी भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में लंबे समय तक चली भीषण गर्मी के बाद रविवार को दिल्ली में मौसम सुहाना होने की संभावना है।

आईएमडी ने दिल्ली रविवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, नूंह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत आदि इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Delhi Heatwave

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, जानें राजधानी में कब दस्तक देगा मानसून?

Delhi weather today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही बहुत हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अगले सात दिनों तक दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज़ हवाएँ चलेंगी। दिल्ली में 7 जून को बारिश होने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- MP Weather: तपती गर्मी के बीच मानसून को लेकर आया अपडेट, कितनी होगी बारिश, जानिए

दिल्ली के आसपास इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (ट्विटर का बदल हुआ नाम) पर कहा है कि, ''शाम तक, पूरी दिल्ली और एनसीआर, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, बावल, नूह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, खुर्जा, गभाना, जट्टारी, खैर, अलीगढ़ (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल (राजस्थान) के इलाकों में हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है। इसी के साथ 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+