Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Fog :दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे का असर, कई इलाकों में विजिबिलिटि ना के बराबर, एयर क्वालिटी भी खराब

Delhi Fog :दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे का असर, कई इलाकों में विजिबिलिटि ना के बराबर

Delhi Fog Visibility News: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (13 फरवरी) की सुबह घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटि काफी कम हो गई। पालम एयरपोर्ट इलाके में दो घंटे तक विजिबिलिटि जीरो थी। वहीं दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी विजिबिलिटि ना के बराबर थी। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) भी 'बहुत खराब' बनी हुई है। दिल्ली में आज सुबह लोगों को 100 मीटर दूर तक भी दिखाई नहीं दे रहा है। आलम ये है कि लोगों को डिपर लाइट जलाकर चलनी पड़ रही है। दिल्ली घने कोहरे का असर ट्रैफिक पर भी देखने को मिला। सड़कों पर एहतियातन लोग गाड़ियों को धीमी स्पीड में चला रहे हैं।

Recommended Video

    Weather Update : Delhi-NCR समेत देश के कई हिस्सों में कोहरा,कई जगह विजिबलिटी जीरो | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Fog

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने मयूर विहार, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित कई इलाकों की तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम दिख रही है। दिल्ली के मुकरबा चौक में तो विजिबिलिटि नाम मात्र की थी।

    दिल्ली में एयर क्वालिटी कोहरे की वजह से 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFI) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 307 है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने आईटीओ में 392,आरके पुरम में 412 और चांदनी चौक में 406 AQI दर्ज की है। इन सभी को 'बहुत खराब' श्रेणी में रिपोर्ट किया गया है।

    दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने बयान में कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता प्रक्रियाएं जारी हैं, हालांकि, सभी उड़ान संचालन सामान्य हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में 13 फरवरी की सुबह घने कोहरे होने की आशंका जताई थी। IMD ने कहा है कि 14 फरवरी की सुबह भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+