Heatwave Alert: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में लू का कहर, IMD ने 8 अप्रैल तक दी हीटवेव की चेतावनी
Heatwave Alert Delhi: अप्रैल महीने की शुरूआत के साथ ही राजधानी दिल्ली (Delhi) में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिन दिल्ली के लोगों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं।
जी हां...भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 08 अप्रैल तक हीटवेव (Heatwave) की चेतावनी दी है। यानी अब दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का भी सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि हीटवेव की घोषणा तब की जाती है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है। मौसम विभाग ने बताया कि 7 से 8 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और तेज धूप में घर से ना निकलने की सलाह दी है। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली अलग-अलग इलाको में भीषण गर्मी दर्ज की गई। सफदरजंग इलाके में 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि, रिज स्टेशन क्षेत्र में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बता दें कि पिछले दिन रिज स्टेशन पर 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, अभी तक शहर के किसी और इलाके में तापमान 40 डिग्री से अधिक नहीं रहा। वहीं, लोधी रोड पर 38 डिग्री तापमान रहा।
लू और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
स्काईमेट में मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हवाएं और अधिक प्रभावी होंगी और गर्मी से राहत मिलन के आसार कम हैं। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के साथ ये हवाएं गर्म और शुष्क हो जाती हैं, जिससे अधिकतम तापमान और बढ़ जाता है।
खराब होती जा रही दिल्ली की हवा
गर्मी के साथ-साथ दिल्ली शहर की हवा की गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है। शु्क्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकाक (AQI) 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया और शाम 4 बजे तक 0 से 500 के पैमाने पर 219 रहा।
हालांकि, वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार,अलगे दो दिनों में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।
ये पढ़ें: Weather: आज कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी, पढ़ें वेदर रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications