दिल्ली: लाजपत नगर में गिरी हॉस्पिटल की दीवार, दो की मौत

नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली के लाजपत नगर में मॉडल आई अस्पताल की दीवार गिर गई है। जिस वजह से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ है। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात में ये हादसा हुआ है।

Delhi wall of Model Eye Hospital in Lajpat Nagar collapses, 2 people dead
पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर (द्वितीय) में मॉडल आई अस्पताल की चारदीवारी गिरने से हुए हादसे में अमित (30) और गगन वाधवा (45) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल शराफत अली (35) को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वह तिगरी स्थित जेजे कालोनी का रहने वाला है ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि अस्पताल की लगभग 12 फीट ऊंची दीवार सर्विस लेन की ओर गिर गई। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+