यह है भारत की एक और बुलेट ट्रेन परियोजना, दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ेगी हाई-स्पीड रेल

नई दिल्‍ली। भारत में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के अलावा ऐसी एक और परियोजना की चर्चा जोरों पर है। मोदी सरकार ने राजधानी दिल्ली से वाराणसी के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की थी। इस बारे में कई ऐसी खबरें आईं कि इस दूसरी बुलेट ट्रेन परियोजना में रुकावट आ गई है। हालांकि, सरकार ने इस बात का खंडन किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि, इस परियोजना के संबंध में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह परियोजना अभी भी विचाराधीन है।

दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

सरकार की योजना है कि, राजधानी दिल्ली से एशिया के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी तक एक नई हाई स्पीड रेल (एचएसआर) दौड़े। दोनों महानगरों के बीच की दूरी (वाया-रेललाइन) 958 किलोमीटर है। यह परियोजना यूपी की राजधानी लखनऊ को भी अयोध्या से जोड़ेगी। जो हाईस्‍पीड रेल इस रूट पर दौड़ेगी, उसकी रफ्तार भारत में अभी दौड़ रही ट्रेनों की तुलना में काफी ज्‍यादा होगी।

2029-30 तक पूरा हो सकता है काम?

2029-30 तक पूरा हो सकता है काम?

सरकार की योजना के मुताबिक, 2029-30 तक 300 किमी/घंटा की टॉप स्पीड वाली बुलेट ट्रेन दिल्ली से आगरा और आगरा को दिल्ली से जोड़ेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि, दिल्ली से आगरा होते हुए दौड़ने वाली हाईस्पीड ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद भारत की दूसरी बुलेट ट्रेन परियोजना है। उन्‍होंने कहा कि, दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल (एचएसआर) का रूट 958 किलोमीटर लंबा होगा। यही वो बुलेट ट्रेन परियोजना है जो लखनऊ को अयोध्या से भी जोड़ेगी।

13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी यह ट्रेन

13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी यह ट्रेन

दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन) मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद भारत की दूसरी बुलेट ट्रेन परियोजना है। 958 किलोमीटर (595 मील) लंबा कॉरिडोर 13 स्टेशनों के माध्यम से वाराणसी को दिल्ली से जोड़ेगा, यह कॉरिडोर लखनऊ और अयोध्या को जोड़ने वाले 123 किमी लंबे रूट से भी जुड़ा होगा।

परियोजना में कितनी लागत आएगी?

परियोजना में कितनी लागत आएगी?

दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की लागत लगभग ₹171,000 करोड़ (US$21 बिलियन) होगी। द् टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि, इस परियोजना की लागत मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन से कुछ ज्‍यादा आएगी।

ये स्‍टेशन होंगे बुलेट ट्रेन वाले

ये स्‍टेशन होंगे बुलेट ट्रेन वाले

दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में जो 13 स्टेशन होंगे, उनमें दिल्ली, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, न्यू इटावा, दक्षिण कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदोही और वाराणसी प्रस्तावित स्टेशन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+