उत्तर भारत में कोहरे ने रोकी लोगों की रफ्तार, 53 ट्रेनें लेट, लोग परेशान
यूपी में घने कोहरे के कारण जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, 53 ट्रेनें लेट चल रही है ,26 ट्रेनों का वक्त बदला गया है।
लखनऊ। यूपी में घने कोहरे के कारण जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, 53 ट्रेनें लेट चल रही है ,26 ट्रेनों का वक्त बदला गया है जबकि तीन गाड़ियों को रद्द कर दिया है, जिसके कारण यात्रियों का काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सोमवार सुबह से ही घना कोहरा
लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमाान में पिछले 24 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में ठिठुरन
मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में हवाओं में घुली ठंडक से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।
ठंड बढ़ सकती
एमपी में सबसे ठंडा दमोह रहा, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पूर्वानुमान है कि जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य पर भी आगामी 24 घंटों में दिखेगा और ठंड बढ़ सकती है।













Click it and Unblock the Notifications