Unlock 1 Phase 2: जानिए राजधानी दिल्ली में आज से क्या खुला और क्या अभी भी है बंद
नई दिल्ली। कोरोना संकट से जूझ रही दिल्ली में आज से अनलॉक 1 का दूसरा चरण लागू हो गया है, आज से दिल्ली की फिजां थोड़ी-थोड़ी बदली नजर आई क्योंकि आज से पूजा स्थल खोल दिए गए हैं, जिसकी वजह से आज दिल्लीवासी मंदिरों में मत्था टेकते भी नजर आए हैं, इसके साथ ही आज सुबह 9 बजे मॉल भी खोल दिए गए हैं तो वहीं पिछले एक हफ्ते से सील दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर को भी खोल दिया गया है।
चलिए जानते हैं कि राजधानी में आज से क्या खुला है और क्या अभी भी है बंद

आज से खुल गईं ये चीजें
- रेस्तरां
- मॉल्स
- धार्मिक स्थल (मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा)
- नाई की दुकानें
- सैलून
- ब्यूटी पॉर्लर
अभी है प्रतिबंध
- होटल
- बैंक्वेट हॉल
- दिल्ली मेट्रो
- स्पा
- जिम सेंटर
- स्कूल
- कॉलेज
- कोचिंग सेंटर
- गुरुद्वारे अभी नहीं खुलेंगे
- इस्कॉन मंदिर नहीं खुलेगा
लेकिन सख्ती से करना होगा इन नियमों का पालन
- सोशल डिस्टेनिंग का पालन।
- मास्क अनिवार्य।
- दिल्ली के सभी गुरुद्वारों में प्रवेश करने पर ही हाथ और पैर धोने की व्यवस्था की गई है।
- श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह सिर पर ढकने के लिए कपड़ा अपने साथ लेकर आएं।
- मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह नमाज के लिए वजू घर में ही करके मस्जिद में पहुंचें।
- मस्जिद और मदरसे में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर नमाज पढ़ेंगे।
- मस्जिद में कुरान और दूसरी चीजों को छूने के लिए मना किया गया है।
- लोगों को दूर-दूर रहकर नमाज और पूजा करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications