दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर का DCP मधुर वर्मा पर आरोप, कार रोकने पर जड़ दिए थप्पड़
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने खुद के ट्रैफिक इंस्पेक्टर और ड्रिस्ट्रिक्ट डिप्टी कमिश्ननर के खिलाफ दर्ज मामले की विजिलेंस जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने तीन पन्नों के पत्र कई व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गया जिसमें डीसीपी पर दुराचार का आरोप लगाया गया है। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर करमवीर सिंह के मु्ताबिक डीसीपी मधुर वर्मा ने कथित तौर पर अपने पॉवर का दुरुपयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की है। दूसरी ओर से डीसीपी मधुर वर्मा ने भी ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलआफ विभागीय जांच शुरू करने के लिए काउंटर शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि यह घटना उस समय ही जब करमवीर तुलगक रोड सर्कल पर अपनी ड्यूटी दे रहे थे। उन्होंने दावा किया कि रॉन्ग साइड से आ रही एक पंजाब नंबर की एसयूवी की वजर से ट्रैफिक जाम हो गया जिसके बाद उन्होंने उसको रोक दिया। इसके बाद उसने ड्राइवर से पूछताछ की तो ड्राइवर (रोहित) ने बताया कि वो पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा का ड्राइवर था।
यह भी पढ़ें- किराएदार से इश्क कर बैठी मकान मालकिन, पति ने किया विरोध तो दोनों ने खाया जहर
गैरकानूनी रूप से हिरासत में लेने का आरोप
शिकायत के अनुसार रोहित ने करमवीर को धमकी दी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह घटना करीब 9.15 बजे की है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना के बाद उन्हें डीसीपी (ट्रैफिक) का फोन आया, उनसे वर्मा को फोन करने के लिए कहा गया। जब उसने वर्मा से बात की तो उन्होंने 11 बजे पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा। पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद, सिंह ने आरोप लगाया कि वर्मा ने न केवल उसका मोबाइल छीन लिया, बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार और थप्पड़ भी मारा। सिंह का दावा है कि उन्हें गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिया गया था। हालांकि इस मामले में कोई पीसीआर कॉल नहीं किया गया था। निरीक्षक ने शिकायत दर्ज कराई ओर घटना के सीसीटीवी फुटेज को भी हटाने की आशंका व्यक्त की है। करमवीर की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद मधुर वर्मा ने भी काउंटर शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- 2000 का नोट उठाने के लिए मेट्रो ट्रैक पर कूदी महिला, दूसरी ओर से आई ट्रेन और फिर...












Click it and Unblock the Notifications