किराएदार से इश्क कर बैठी मकान मालकिन, पति ने किया विरोध तो दोनों ने खाया जहर

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी शादीशुदा महिला ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की। इसकी ​जानकारी जैसे ही प्रे​मी को हुई उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में एक ही अस्पातल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों ही हालत गंभीर है। इलाज किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में रहने वाले 29 वर्षीय रविंद्र प्रसाद यूपी के शाहजहांपुर के पुलिस लाइन में फॉलोअर के पद पर तैनात हैं। वह पुवाया थाना क्षेत्र में एक शख्स के घर किराए पर रहते हैं। रविंद्र का अपने मकान मालिक की पत्नी से अफेयर शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों घर से भागकर कोर्ट मैरिज भी कर चुके हैं।

प्रेमी संग भाग गई थी पत्नी

प्रेमी संग भाग गई थी पत्नी

महिला के पति ने बताया कि छह महीने पहले उसकी पत्नी रविंद्र के साथ भाग गई थी। कुछ दिन वापस आई तो उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। उसके मां-बाप ने भी उसे काफी समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। वह उसे घर लाया, जहां उसने सल्फास की गोली खाकर जान देने की कोशिश की।

प्रेमी बोला- बिना उसके नहीं रह सकता

प्रेमी बोला- बिना उसके नहीं रह सकता

बता दें, महिला के सल्फास खाने की सूचना पर प्रेमी रविंद्र ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। र​विंद्र का कहना है कि वह महिला के बिना नहीं रह सकता। ईएमओ डॉक्टर वीके गंगवार का कहना है कि महिल और पुरूष को भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+