शाजिया इल्मी तो उनके संग हैं, जो खड़ी करने जा रहे हैं 'आप' जैसी पार्टी!

Shazia Ilmi
नई दिल्ली। खबर आयी है कि आम आदमी पार्टी पूर्व सदस्य शाजिया इल्मी को फिर से अपने साथ जोड़ने के प्रयास कर रही है, लेकिन इससे भी बड़ी खबर तो यह है कि शाजिया तो इस वक्त उन लोगों के साथ खड़ी हैं, जो आम आदमी पार्टी के जैसी ही एक अन्य पार्टी बनाने की तैयारी में है। जी हां यह खबर पुख्ता है, लेकिन इसकी पुष्टि 17 जून को बेंगलुरु में होगी।

आप पार्टी के पूर्व सदस्य अश्व‍िनी उपाध्याय जिस दल का गठन करने जा रहे हैं, उसके सिर पर अन्ना हजारे का हाथ होगा। यह एक ऐसा संगठन होगा जो देश में एक नये आंदोलन को खड़ा करेगा। उस आंदोलन से पहले चर्चा होगी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की कमियों पर चर्चा होगी। इसके बाद एक नया आंदोलन शुरू किया जायेगा। वह आंदोलन भी भ्रष्टाचार के ख‍िलाफ होगा। बस फर्क यह होगा कि यह आंदोलन आप पार्टी की तरह नहीं, बल्क‍ि पूरी रणनीति के साथ होगा।

अश्व‍िनी उपाध्याय के अनुसार अग आप पार्टी पर ओपेन सेशन के बाद देश में एक नया गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू किया जायेगा, जिसका नेतृत्व देश के बड़े सामाजिक कार्यकर्ता करेंगे या फिर हो सकता है हम एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करें।

खैर यह आंदोलन जब होगा, तब होगा, लेकिन बड़ी खबर यह है कि भविष्य के इस संगठन से जुड़ने वाले लोग चाहते हैं कि शाजिया भी उनके साथ जुड़ें, ताकि जो काम वो आप पार्टी में रहकर पूरे नहीं कर पायीं, वो इनसे जुड़कर पूरे कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+