कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललितेश्वर प्रसाद शाही का निधन
नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता ललितेश्वर प्रसाद शाही का शनिवार की सुबह निधन हो गया। ललितेश्वर प्रसाद शाही का निधन AIIMS में सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर हुआ। शाही की उम्र 98 साल की थी। खराब सेहत के कारण शाही कई महीनों से एम्स में भर्ती थे।

शाही का अंतिम संस्कार पटना में रविवार को किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को स्पाइस जेट से आज देर रात शाम 8:30 बजे पटना ले जाया जाएगा।
ललितेश्वर प्रसाद शाही की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे एक प्रख्यात राजनेता और प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके उनकी मौत पर दुख जताया।
यह भी पढ़ें-पुतिन ने जिनपिंग को बताया 'बेस्ट फ्रेंड,' चीन से मिला दोस्ती का पहला मेडल












Click it and Unblock the Notifications