आज से क्लास 9-12 तक के खुलेंगे स्कूल, दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली, 01 सितंबर। देश की राजधानी दिल्ली में आज से क्लास 9 से 12 तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं। महामारी के बाद इतने लंब समय के अंतराल के बाद स्कूल खुल रहे हैं लेकिन इस दौरान स्कूल और बच्चों को सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। दिल्ली सरकार की ओर से आज स्कूलों को खोले जाने के लिए गाइडलाइन को जारी कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। हालांकि आज से स्कूल खुल रहे हैं लेकिन बावजूद इसके कई स्कूलों ने अभी इंतजार करने का फैसला लिया है।

Recommended Video

    School Reopen: आज से इन राज्यों में खुलेंगे स्कूल, करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन|वनइंडिया हिंदी
    school

    दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की ओर से सोमवार को जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमे कहा गया है कि स्कूलों में 50 फीसदी क्षमता से अधिक छात्र नहीं आ सकते हैं। इस दौरान छात्रों के तापमान को चेक करना अनिवार्य होगा, बैठने की उचित व्यवस्था होगी एक छात्र से दूसरे छात्र के बीच उचित दूरी होगी, नॉन टीचिंग स्टाफ क्लास में आने की अनुमति नहीं होगी। स्कूलों में टीकाकरण और राशन वितरण का जो काम पहले से चल रहा है वह अलग एरिया में चलेगा और यह पढ़ाई की जगह से दूर होगा।

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि टीम एजूकेशन दिल्ली में स्कूलों को सुरक्षित तरह से खोलने के लिए तैया है। इंडियन मेडिकल असोसिएशन ने भी कहा कि स्कूलों को खोलने का यह सही समय है, सरकार अनुमानित जोकिम ले सकती है और एक बार फिर से क्लास को सही तरीके से शुरू कर सकती है। बता दें कि दिल्ली के अलावा पांच अन्य राज्यों में भी स्कूल खुलने जा रहे हैं। इनमे मुख्य रूप से तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात हैं जहां क्लास 1 से कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+