रहते हैं दिल्‍ली में और रखते हैं एक से अधिक कार तो आपके लिए है बुरी खबर

सरकार का इरादा एक घर में एक से ज्यादा वाहनों की खरीद को रोकना भी है। इसके लिए रोड टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है। किसी व्यक्ति द्वारा दूसरी कार खरीदने पर उसे ज्यादा रोड टैक्स देना होगा।

नई दिल्‍ली। अगर आप अपनी कार अपने घर के आस-पास सड़क किनारे खड़ी करते हैं तो अब जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाएं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दिल्‍ली सरकार सड़क किनारे होने वाली पार्किंग को लेकर एक नई नीति का प्रस्‍ताव रखने वाली है जिसके तहत आपको भरकम टैक्स अदा करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं दिल्ली के लिए बनाई गई पार्किंग नीति में दिन के समय और पीक आवर्स में की गई पार्किंग में ज्यादा फीस वसूलने का भी प्रस्ताव है।

रहते हैं दिल्‍ली में और रखते हैं एक से अधिक कार तो आपके लिए है बुरी खबर

इस नई नीति के पीछे का मकसद ट्रैफिक और प्रदूषण को कंट्रोल करना है। आपको बता दें कि करीब 2 करोड़ लोगों की जनसंख्‍या वाली दिल्‍ली में करीब 1 करोड़ से ज्‍यादा वाहन हैं। इनमें से करीब 9 लाख निजी वाहन है और अधिकतर सड़क के किनारे खड़े होते हैं। जिनकी वजह से दिल्ली में बहुत ट्रैफिक जाम रहता है।

रोड टैक्‍स भी बढ़ेगा

सरकार का इरादा एक घर में एक से ज्यादा वाहनों की खरीद को रोकना भी है। इसके लिए रोड टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है। किसी व्यक्ति द्वारा दूसरी कार खरीदने पर उसे ज्यादा रोड टैक्स देना होगा। शनिवार-रविवार और छुट्टियों के दिन भी पार्किंग शुल्क ज्यादा होगा। नई पार्किंग नीति के तहत मुफ्त पार्किंग खत्म होगी।

नए व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण के लिए पार्किंग प्रमाणपत्र को अनिवार्य बनाना भी मसौदे में शामिल है। पार्किंग नीति के मसौदे को एलजी अनिल बैजल से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही जनता से इस पर सुझाव मांगे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+