दिल्ली में खत्म हुआ 18-44 आयु वर्ग के लिए कोवाक्सिन स्टॉक, कल से बंद हो जाएंगे कई वैक्सीनेशन सेंटर्स
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी ने मृतकों की संख्या बढ़ा दी है। कोरोना से अगर बचने का कोई उपाय है तो वो सिर्फ वैक्सीनेशन है। लेकिन वैक्सीन की कमी से वैक्सीलेशन का पूरा अभियान अटक-अटक कर चल रहा है। राजधानी दिल्ली का भी यही हाल है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने कहा कि गुरुवार से 18 से 44 साल के लाभार्थियों को टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण नहीं किया जाएगा। कारण ये है कि टीकाकरण केंद्र जहां कोवैक्सीन का संचालन किया जा रहा है, स्टॉक की कमी के चलते अब अस्थायी रूप से बंद हो जाएगा।

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में 18 से 44 वर्ष उम्र तक के लोगों के लिए कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। वैक्सीन की कमी के चलते दिल्ली में 125 से अधिक वैक्सीन केंद्रों को बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोविशील्ड का 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं के लिए सिर्फ तीन दिन का स्टॉक बचा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की गई तो हमारे पास टीकाकरण अभियान को रोकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा।
आतिशि ने कहा कि हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवैक्सीन का पांच दिन और कोविशील्ड का चार दिन का स्टॉक उपलब्ध है। आतिशी ने कहा ने कहा कि दिल्ली में 11 मई को कोविड-19 टीके की करीब 1.28 लाख खुराकें दी गईं। दिल्ली को 11 मई को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की करीब 2.77 लाख खुराकें मिलीं है।












Click it and Unblock the Notifications