Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi results- कांग्रेस से गठबंधन करने वाली लालू की RJD के 4 उम्मीदवारों का क्या है हाल

नई दिल्ली- इस बार कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ गठबंधन किया था। इसके तहत राजद ने दिल्ली की बुराड़ी, किराड़ी,उत्तर नगर और पालम विधानसभा क्षेत्रों में अपना उम्मीदवार उतारा था। लेकिन, जिस तरह से इस चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से पिटी है, वही हाल बिहार, झारखंड और अब दिल्ली में उसकी साथी आरजेडी के भी उम्मीदवारों का हुआ है।

Delhi results-What is the condition of 4 RJD candidates who are aligned with Congress

मसलन, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद त्यागी साढ़े चार घंटे की गिनती के बावजूद एक हजार वोट जुटा पाने में भी नाकाम रहे। इस सीट पर शिवसेना का उम्मीदवार भी उनसे चार गुना से भी ज्यादा वोट लेकर उनसे आगे चल रहे थे। किराड़ी विधानसभा में राजद उम्मीदवार मोहम्मद रियाजुद्दीन खान का तो इससे बुरा हाल है, जो इस समय तक सवा सौ वोट भी नहीं जुटा पाए थे। यहां उनके मुकाबले सात उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर दिख रहा था।

इसी तरह उत्तम नगर में लालू यादव की पार्टी के प्रत्याशी शक्ति कुमार बिश्नोई को दोपहर बाद तक की गिनती में सिर्फ 40 वोट ही मिल पाए थे और उनसे नीचे एक सिर्फ एक ही उम्मीदवार नजर आ रहा था। बात पालम विधानसभा सीट की करें तो पार्टी के उम्मीदवार निर्मल कुमार सिंह भी अपने दल के बाकी उम्मीदवारों की ही तरह सिर्फ 120 वोट ही जुटाते नजर आ रहे थे।

गौरतलब है कि मतदान के बाद आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि नतीजों में आरजेडी और कांग्रेस झारखंड की तरह ही चौंकाने वाले परिणाम लेकर आएगी।

दिल्ली विधानसभा के लिए पिछले शनिवार को वोट डाले गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+