दिल्ली चुनाव नतीजे: 'पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने वाले हारे, भारत के लिए लड़ने वाले जीते'
नई दिल्ली- दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों से आम आदमी पार्टी ही नहीं, बीजेपी विरोधी पार्टियां भी गदगद नजर आ रही हैं। यही वजह है कि भाजपा विरोधी पार्टियां चुनाव नतीजों के रुझानों को देखने के बाद बीजेपी पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी बीजेपी पर निशाना साधने के लिए कूद पड़े हैं।
Recommended Video

जयंत चौधरी ने ट्वीट करके आम आदमी पार्टी को पूरे परिणाम से पहले ही जीत की मुबारकबाद दे दी है। उन्होंने लिखा है, "पाकिस्तान के विरुद्ध विधान सभा का चुनाव लड़ने वाले हार गए, भारत (शिक्षा, स्वास्थ) के लिए लड़ने वाले जीत गए हैं! आप को मुबारक!"
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई थी। इसमें तमाम एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी की भारी जीत का अनुमान जताया था और बीजेपी की करारी हार दिखाई थी। लेकिन, रुझानों में आम आदमी पार्टी की अच्छी बहुमत से सरकार बनती जरूर दिख रही है, लेकिन बीजेपी ने करीब एक-तिहाई सीटों पर बढ़त बनाई है। यही नहीं बीजेपी का वोट प्रतिशत में भी अभी तक करीब 8 फीसद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन, इस चुनाव में सबसे खराब हाल कांग्रेस का हुआ है, उसे पिछली बार की तरह एक भी सीट तो नहीं ही मिलती दिख रही हैं, उसका वोट फीसद भी घटकर 5 फीसदी से भी कम रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications