Delhi Election Results 2020: पत्नी सुनीता के बर्थडे पर अरविंद केजरीवाल ने दिया जीत का इतना बड़ा तोहफा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है, शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वो 51 सीटों पर आगे चल रही हैं, आप पार्टी अभी से ही जश्न मनाने में लगी हुई है, तो वहीं एक खास बात ये है कि आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता का जन्मदिन है और अपनी पत्नी के बर्थडे पर इस जीत से अच्छा तोहफा शायद दूसरा केजरीवाल उन्हें दे नहीं सकते थे।

अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल ने किया प्रेम विवाह

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल का प्रेम विवाह हुआ है, अरविंद और सुनीता केजरीवाल की लव स्टोरी की शुरुआत आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी, दोनों का प्यार आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान परवान चढ़ा और बाद में शादी तक जा पहुंचा।

सुनीता को दिखीं थी केजरीवाल की ये खूबियां

सुनीता को दिखीं थी केजरीवाल की ये खूबियां

सुनीता का सपना था कि उनका होने वाला पति ईमानदार होने के साथ ही देश सेवा को प्राथमिकता देने वाला हो और केजरीवाल में उन्हें वो सारी खूबियां नजर आईं और आज दोनों एक हमसाए की तरह साथ-साथ नजर आते हैं। इस बार के चुनाव में सुनीता ने अपने पति के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था।

केजरीवाल ने सुनीता को गले लगाकर कहा था-Thank You

केजरीवाल ने सुनीता को गले लगाकर कहा था-Thank You

साल 2015 में जब आप पार्टी ने जीत का परचम लहराया था तो केजरीवाल ने अपनी पत्नी को गले लगाकर कहा था कि सुनीता के सतत समर्थन और समझ के बिना यह जीत संभव नहीं होती, वह कभी सामने नहीं आईं, लेकिन वह हमेशा साथ थीं, यदि वह साथ नहीं होती तो मेरे लिए कुछ भी हासिल करना संभव नहीं होता, उस वक्त भावविभोर नजर आ रहीं सुनीता खामोशी के साथ उनके साथ खड़ी थीं और आज भी सुनीता बेहद खामोशी के साथ अपने पति संग कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+