दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 72 साल बाद दूसरा सबसे गर्म महीना रहा अप्रैल
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: इस बार गर्मी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिल्ली में तो अप्रैल महीने की गर्मी ने 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, साल 1950 के बाद यह दूसरा मौका है जब दिल्ली में अप्रैल माह में इतनी गर्मी पड़ी हो। इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल 2010 में इतनी गर्मी हुई थी। देश के कई अन्य हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं।

Recommended Video
➤ दिल्ली में में 28 अप्रैल और 29 अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह दिल्ली में 12 वर्षों में अप्रैल के किसी एक दिन का उच्चतम तापमान है।
➤ मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
➤ राहत की बात यह है कि अगले 5 दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है।
➤ वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की उम्मीद है। हल्की बारिश भी हो सकती है, जिसके चलते तापमान में कुछ कमी आ सकती है। 3 से 4 मई के दौरान भी कुछ ऐसा ही मौसम हो सकता है।
➤ बिजली की कटौती ने पूरे भारत में लू से झुलस रहे लाखों लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है, विशेषज्ञों ने इस महीने में भीषण गर्मी के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है।
➤ मार्च और अप्रैल में असामान्य रूप से गर्म के चलते बिजली की मांग में वृद्धि देश में अचानक से बिजली की मांग को बढ़ा दिया है। इसके अलावा कोयला संकट के चले लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
➤ अधिकारियों ने स्कूलों को भी बंद कर दिया या स्कूल के घंटे भी कम कर दिए, बिहार ने कक्षाओं को सुबह 10:45 बजे तक बंद करने का आदेश दिया और लोगों को दोपहर के बाद बाहर न रहने की सलाह दी।
➤ गुरुवार शाम को मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के लिए अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
➤ अगले महीने की शुरुआत में हीट वेब की आशंका जाताई जा रही है।
➤ इस बार मार्च में देश में बारिश नहीं हुई है जो आमतौर पर अप्रैल और मई में तापमान कम करने और गंदे कणों को धोने में काम आती थी।












Click it and Unblock the Notifications