Delhi Railway Station Stampede: परिजनों को मिलेगा 10 लाख रुपये का मुआवजा, सभी 18 मृतकों के सामने आए नाम
Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में मरने वालों की पहचान हो चुकी हैं। मृतिकों में अधिकांश बिहार के रहनेवाले हैं। घटना के बाद रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ज्ञात हो कि शनिवार रात लगभग 10 बजे महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी , जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। रेलवे बोर्ड ने इस घटना की जांच के लिए एक दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और यात्रियों को विशेष ट्रेनों के जरिए भेज दिया गया है। स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई है।

घटना के संबंध में एनडीआरएफ कमांडेंट दौलत राम चौधरी ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर भगदड़ मची थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
भगदड़ में जान गंवाने वालों पहचान
1. आहा देवी (79), बक्सर (बिहार)
2. पिंकी देवी (41), संगम विहार (दिल्ली)
3. शीला देवी (50), सरिता विहार (दिल्ली)
4. व्योम (25), बवाना (दिल्ली)
5. पूनम देवी (40), सारण (बिहार)
6. ललिता देवी (35), परना (बिहार)
7. सुरुचि (11), मुजफ्फरपुर (बिहार)
8. कृष्णा देवी (40), समस्तीपुर (बिहार)
9. विजय साह (15), समस्तीपुर (बिहार)
10. नीरज (12), वैशाली (बिहार)
11. शांति देवी (40), नवादा (बिहार)
12. पूजा कुमार (8), नवादा (बिहार)
13. संगीता मलिक (34), भिवाणी (हरियाणा)
14. पूनम (34), महावीर एन्क्लेव (दिल्ली)
15. ममता झा (40), नांगलोई (दिल्ली)
16. रिया सिंह (7), सागरपुर (दिल्ली)
17. बेबी कुमारी (24), बिजवासन (दिल्ली)
18. मनोज (47), नांगलोई (दिल्ली)
रेलवे ने इस घटना के बाद एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो इस भगदड़ के कारणों की जांच करेगी। साथ ही, रेलवे अधिकारियों ने यह भी कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है और यात्रियों को अब किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है।
यह भी पढ़ें 'एक बार फिर रेलवे की नाकामी उजागर', राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर उठाए सवाल












Click it and Unblock the Notifications