'एक बार फिर रेलवे की नाकामी उजागर', राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर उठाए सवाल
New Delhi Railway Station Stampede:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसका उद्देश्य घटना के कारणों का पता लगाना है। इस घटना पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठायें हैं।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स (Twitter) पर लिखा कि, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।"
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कई लोगों की मृत्यु हो जाने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। स्टेशन से आ रहे वीडियो बेहद हृदयविदारक हैं। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सच्चाई छिपाने की कोशिश बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। हम मांग करते हैं कि मृतकों व घायलों की संख्या जल्द से जल्द घोषित की जाए और गुमशुदा लोगों की पहचान भी सुनिश्चित की जाए। पीड़ितों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों को तत्काल इलाज हेतु स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।"
प्रियंका गांधी ने भी जताया शोक
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने घटना के बाद अस्पताल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी घटना के बाद रेलवे स्टेशन और अस्पताल का दौरा किया।
घटना के कारणों की जांच जारी
यह घटना रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर हुई, जब हजारों श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना अत्यधिक भीड़ के कारण हुई, जबकि कुछ लोग इसे भगदड़ के रूप में देख रहे हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत चार दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा।
यह भी पढ़ें दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ से 18 लोगों की मौत,राष्ट्रपति मुर्मु- PM मोदी ने जताया शोक, जांच टीम गठित
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications