प्रदूषण की मार से परेशान दिल्ली, राजधानी में आज भी हवा का स्तर खराब
नई दिल्ली। राजधानी की आबोहवा दिनों-दिन खराब ही होती जा रही है, आज भी दिल्ली के आनंद विहार का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 252 है जिसे 'खराब' श्रेणी का माना जाता है, हालांकि दिल्ली सरकार लगातार प्रदूषण को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।
Recommended Video

यही नहीं दिल्ली मंत्रिमंडल ने पेड़ों के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण नीति को मंजूरी भी दी है और सरकार कनॉट प्लेस में 'स्मॉग टावर' भी लगवाने जा रही है, बावजूद इसके प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, सर्दी शुरू होने से पहले दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों को तंग ही करता जा रहा है, मार्निंग वॉक पर निकले लोगों का भी कहना है कि उन्हें भी सांस लेने में घुटन महसूस हो रही है।
'एंटी स्मॉग गन' का इस्तेमाल
मालूम हो कि राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए कंस्ट्रक्शन साइट पर 'एंटी स्मॉग गन' का इस्तेमाल किया जा रहा है। लगभग 39 स्थानों में पर एंटी स्मॉग गन लगाने की बात की गई है। सीएम ने कहा कि हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं, 'युद्ध प्रदूषण के विरूद्ध' मुहिम शुरू कर रहे हैं। दिल्ली के अंदर जहां भी पराली होती है वहां पर दिल्ली सरकार घोल बनाकर छिड़काव कराएगी।
दिल्ली-NCR के तापमान में कमी आई है
आपको बता दें कि राजधानी में सर्दी के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-NCR के तापमान में कमी आई है लेकिन पारा गिरने से वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है और साथ ही धूल और पराली का धुआं भी हवा को प्रदूषित करने में पीछे नहीं है, ऐसे में मौसम विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई क्योंकि अगर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा तो ये कोरोना वायरस से जंग लड़ रही राजधानी के अच्छी खबर नहीं होगी, इसलिए प्रदूषण पर अभी से ही रोकथाम की जरूरत है, इसलिए दिल्ली सरकार ने अभी से प्रदूषण रोकने के उपाय में जुट गई है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications