Delhi Election: दिल्ली में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, भाजपा मैदान में उतारेगी कई दिग्गज

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज (गुरुवार) शाम प्रचार थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक पार्टियां रैली और रोड शो के जरिए वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश करेंगी। दिल्ली चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच दिखाई दे रहा है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जैसे नेता प्रचार कर रहे हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं को भी उतारा है।

delhi, delhi assembly election, delhi assembly elecitons 2020, delhi election, bjp, aam aadmi party, aap, congress, campaign, road show, दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, दिल्ली चुनाव, भाजपा, कांग्रेस, रोड शो, आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस, चुनाव प्रचार

जानकारी के मुताबिक जहां भाजपा के 200 से ज्यादा सांसद राजधानी में कैंप कर रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के स्टार कैंपेनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भी आखिरी दांव चलेंगे। भाजपा की ओर से कई बड़े दिग्गज आज चुनाव प्रचार करेंगे। इनमें भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और WWE में पहलवानी करने वाले भारतीय रेसलर द ग्रेट खली का नाम शामिल है।

निरहुआ दोपहर करीब 2 बजे मालवीय नगर विधानसभा और शाम चार बजे छतरपुर विधानसभा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई साइना नेहवाल यमुना विहार और शाहदरा में रोड शो करेंगी। इसके साथ ही खली सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक रोड शो करते नजर आएंगे। वह सुबह 10 बजे कालकाजी विधानसभा, 11.30 बजे मालवीय नगर विधानसभा, दोपहर 1.00 बजे महरौली विधानसभा और 2.45 बजे मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

इनके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रोड शो और रैलियां निकालेंगे। बता दें दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+