Delhi Police vs CJP: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब सड़कों पर उतरेगी दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन

Delhi Police vs CJP: NEET पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अब नया मोड़ सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर जहां विपक्ष पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, वहीं अब दिल्ली पुलिस से जुड़े लोग भी खुलकर सामने आ गए हैं।

दिल्ली पुलिस महासंघ ने 31 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक दिन के शांतिपूर्ण धरने की अनुमति मांगी है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए छात्र प्रदर्शन और पुलिस पर हुए हमलों, दोनों की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठन का संकेत दिया है।

Delhi Police vs CJP

31 जुलाई को धरने की अनुमति मांगी

दिल्ली पुलिस महासंघ ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना आयोजित करने की अनुमति मांगी है। महासंघ का कहना है कि यह धरना सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिसकर्मियों और कानून का पालन करने वाले नागरिकों की ओर से आयोजित किया जाएगा। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कार्यक्रम पूरी तरह अहिंसक रहेगा और इसका उद्देश्य ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के समर्थन में अपनी बात रखना है।

Delhi Police vs CJP

ये भी पढे़ं: CJP प्रोटेस्ट में खाना खिलाने के लिए जुनैद के पास कहां से आए करोड़ों रुपये? अब रोकर लगा रहा मदद की गुहार

20 जुलाई की झड़प में दोनों पक्ष हुए थे घायल

20 जुलाई को CJP के 'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी। पुलिस के अनुसार इस घटना में दिल्ली पुलिस और आरएएफ के करीब 130 जवान घायल हुए, जिनमें कई अधिकारी भी शामिल थे। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल से करीब 65 छात्र भी घायल हुए। हिंसा और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 15 एफआईआर दर्ज की थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच के दिए संकेत

मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई, दोनों की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। अदालत ने संकेत दिया कि इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि जिसने भी कानून अपने हाथ में लिया या निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढे़ं: CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, बिना क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले छात्रों को छोड़ो, जख्मी पुलिस पर ये आदेश?

पुलिस पर हमलों की भी होगी जांच

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि करीब 250 पुलिसकर्मियों पर हुए हमलों की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। अदालत ने पूछा कि यह हिंसा वास्तव में छात्रों ने की या फिर प्रदर्शन में शामिल कुछ उपद्रवी तत्वों ने। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी अदालत को बताया कि पुलिस पर हमले करने वालों में छात्र नहीं, बल्कि हत्या, दुष्कर्म और एनडीपीएस जैसे मामलों में वांछित कुछ असामाजिक तत्व शामिल हो सकते हैं। अदालत ने इस पहलू की भी निष्पक्ष जांच पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+