अफेयर सामने आने पर सब इंस्पेक्टर ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, फिर ससुर को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक सब इंस्पेक्टर ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी, उसके एक दिन बाद अब अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान संदीप दहिया के रूप में हुई है, जो लाहौरी गेट थाने में तैनात था। पुलिस की कई टीमें आरोपी का पता लगाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उनको कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

पत्नी से रहता था अलग

पत्नी से रहता था अलग

जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय पुलिसकर्मी दहिया कई सालों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। इसी बीच पिछले साल उसका संबंध एक अन्य महिला से बना। रविवार को गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद उसने उसे गोली मार दी, फिर उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक दहिया ने तब महिला को गोली मारी जब वो दोनों कार के अंदर लड़ रहे थे।

किस्मत से बच गई जान

किस्मत से बच गई जान

दहिया महिला को रोड पर छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन तभी वहां पर सब इंस्पेक्टर जयवीर अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने तुरंत उसे वहां से अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल जाते वक्त घायल महिला ने पुलिस को आरोपी सब इंस्पेक्टर का नाम बता दिया। जिसके बाद से पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला को करीब से तीन गोलियां मारी गई हैं।

पत्नी की भी करना चाहता था हत्या

पत्नी की भी करना चाहता था हत्या

महिला को गोली मारने के बाद आरोपी संदीप दहिया हरियाणा के रोहतक पहुंचा, वहां पर वो अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था। जब उसकी पत्नी मायके में ना मिली तो उसने ससुर को ही गोली मार दी, जिससे तुरंत उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर वहां से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक दहिया की पत्नी को उसके नए रिश्ते के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद से दोनों में लड़ाई होती रहती थी। इस वजह से वो अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी की हत्या करना चाहता था। मौजूदा वक्त में उसकी सर्विस रिवाल्वर उसी के पास है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+