'आउट ऑफ टर्न' प्रमोशन मिलने पर क्या बोलीं 76 लापता बच्चों को खोज निकालने वालीं सीमा ढाका

नई दिल्ली। तीन महीने से भी कम समय में 76 लापता बच्चों को खोज निकालने वालीं दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल सीमा ढका को आज आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन (बिना बारी की तरक्की) से सम्मानित किया गया है। सीमा ढका की मेहनत और कर्म निष्ठा को देखते हुए पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के मुख्यालय में सीमा की वर्दी पर स्टार लगाकर प्रमोशन के लिए उन्हें बधाई दी। बता दें कि सीमा अब हेड कांस्टेबल से सीधे असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बन गई हैं, इसके साथ ही वह आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पाने वाली दिल्ली पुलिस की पहली महिला पुलिसकर्मी हैं।

आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पाने वाली पहली महिला पुलिसकर्मी

आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पाने वाली पहली महिला पुलिसकर्मी

अपनी वर्दी में स्टार लगने के बाद सीमा की खुशी का ठिकाना नहीं है, उन्होंने प्रमोशन के लिए पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव का भी धन्यवाद दिया है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीमा ने कहा, 'इतने दिन बिना ब्रेक लिए काम करने का आज मुझे अच्छा फल मिला है, मैं आज बहुत खुश हूं। अपने माता-पिता से बिछड़े बच्चों को उन्हें फिर से घर पहुंचाने में मुझे बहुत खुशी मिलती है, मैं इस बात से सबसे अधिक प्रसन्न हूं कि मेरे काम को सराहा गिया और पुरस्कृत किया गया। इससे दूसरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।'

एसएन श्रीवास्तव ने किया सीमा को सम्मानित

एसएन श्रीवास्तव ने किया सीमा को सम्मानित

गौरतलब है कि सीमा ढाका को आउट-ऑफ टर्न प्रमोशन नई इंसेंटिव स्कीम के तहत मिली है जिसकी घोषणा खुद पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अगस्त, 2020 में किया था। एसएन श्रीवास्तव ने राजधानी में लापता बच्चों की खोज के लिए पुलिसकर्मी को प्रोत्साहित करने हेतू नई इंसेंटिव स्कीम का ऐलान किया था। एसएन श्रीवास्तव ने कहा था कि कोई भी कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल अगर 14 वर्ष की उम्र के 50 लापता बच्चों को ढूंढ लेता है तो उसे आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन (बिना बारी की तरक्की) दिया जाएगा।

तीन महीने के भीतर ही 76 बच्चों को खोजा

तीन महीने के भीतर ही 76 बच्चों को खोजा

हालांकि शर्त थी कि सभी 50 बच्चों में से कम से कम 15 बच्चों की उम्र 8 साल से कम होनी चाहिए। एसएन श्रीवास्तव के इस घोषणा से पहले भी सीमा ढाका अपने काम के लिए उच्च अधिकारियों से प्रशंसा पा चुकी हैं। हालांकि पुलिस कमिश्नर के ऐलान के बाद से उन्होंने बच्चों को तलाशने का काम और तेज कर दिया। सीमा ने ढाई महीने के भीतर ही 76 बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाया, इतना ही नहीं उनके द्वारा खोजे गए बच्चे बिहार, बंगाल एवं देश के अन्य हिस्सों से बरामद किए गए हैं।

सीमा ढाका को मिल रहे हैं बधाई संदेश

सीमा ढाका को मिल रहे हैं बधाई संदेश

सीमा ढाका द्वारा खोजे गए 76 बच्चों में से 56 बच्चों की उम्र 14 साल से कम है, एक अधिकारी के मुताबिक एसएन श्रीवास्तव की घोषणा के बाद इस वर्ष अगस्त से अब तक पूरी दिल्ली में 1440 बच्चों को बरामद किया जा चुका है। सीमा ढाका आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन मिलने से कई अन्य पुलिसकर्मियों को प्रेरणा मिली है। सीमा ढाका की इस उपलब्धी के बाद उन्हें हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के फैसले को LG की मंजूरी, शादियों में अब 50 से ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+