झूठी है अशोक विहार इलाके में मस्जिद तोड़े जाने की खबर: दिल्ली पुलिस

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचाया गया है।

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल की तरफ से मृतकों की संख्या की जानकारी दी गई है। वहीं, इस हिंसा में 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसाग्रस्त इलाकों में हालात सामान्य करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस की तरफ से अफवाहों को फैलने से रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि अशोक विहार इलाके में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर पूरी तरह झूठी है।

'अशोक विहार में नहीं हुई ऐसी कोई घटना'

'अशोक विहार में नहीं हुई ऐसी कोई घटना'

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी ने एक बयान जारी करते हुए बताया, 'सोशल मीडिया पर दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर फैलाई जा रही है। पुलिस की तरफ से यह स्पष्ट किया जाता है कि अशोक विहार इलाके में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। कृपया झूठी जानकारी ना फैलाएं।'

अफवाहों को फैलने से रोकें: अमित शाह

अफवाहों को फैलने से रोकें: अमित शाह

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को हिंसा रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से कहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम में सीनियर अधिकारियों को तैनात किया जाए, जिससे अफवाहों को फैलने से जल्द से जल्द रोका जा सके। इसके साथ ही अमित शाह ने लोगों से अफवाहों को फैलने से रोकने की अपील की है। अमित शाह ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को पुलिस के साथ मिलकर ऐसी अफवाहों को फैलने से रोकना चाहिए, जिनसे हालात बिगड़ने की आशंका हो।

56 पुलिसकर्मियों के अलावा 130 लोग घायल

56 पुलिसकर्मियों के अलावा 130 लोग घायल

आपको बता दें कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा में अभी तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस हिंसा में 56 पुलिसकर्मियों के अलावा 130 लोगों के घायल होने की खबर है। तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई। वहीं, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से अपील करते हुए कहा है कि हिंसाग्रस्त सभी इलाकों में कर्फ्यू लगाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+